• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco M2 के डिस्प्ले और रैम की जानकारी लॉन्च से पहले कंपनी ने की सार्वजनिक

Poco M2 के डिस्प्ले और रैम की जानकारी लॉन्च से पहले कंपनी ने की सार्वजनिक

लॉन्च से एक हफ्ते पहले Poco India ने ट्विटर के माध्यम से आगामी Poco M2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। अपने कुछ ट्वीट्स के जरिए ब्रांड ने ऐलान किया है कि पोको एम2 फोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा, जो कि मैमोरी के मामले में फोन का टॉप-एंड वेरिएंट हो सकता है।

Poco M2 के डिस्प्ले और रैम की जानकारी लॉन्च से पहले कंपनी ने की सार्वजनिक

Poco M2 फोन की सेल Flipkart के माध्यम से होगी शुरू

ख़ास बातें
  • Poco M2 में मिलेगा फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • पोको एम2 में मौजूद होगा 6 जीबी रैम
  • पोको एम2 Poco M2 Pro का टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है
विज्ञापन
Poco M2 स्मार्टफोन 8 सितंबर को लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड कंपनी ने फोन के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी सार्वजनिक कर दी है। Poco India अकाउंट के जरिए आगामी पोको एम2 स्मार्टफोन के दो स्पेसिफिकेशन की जानकारी ट्विटर पर साझा की गई है, एक यह कि पोको एम2 स्मार्टफोन फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा और दूसरा यह कि यह सबसे किफायती 6 जीबी रैम स्मार्टफोन होगा। पोको एम2 स्मार्टफोन Poco M2 Pro का ही टोन-डाउन वर्ज़न होगा, जो कि भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह फोन Redmi Note 9 Pro का ही थोड़ा बदला हुआ अवतार था। तो ऐसे में संभावना यह भी है कि पोको एम2 फोन Redmi Note 9 के बदले हुए अवतार में पेश किया जा सकता है।
 

लॉन्च से एक हफ्ते पहले Poco India ने ट्विटर के माध्यम से आगामी Poco M2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। अपने कुछ ट्वीट्स के जरिए ब्रांड ने ऐलान किया है कि पोको एम2 फोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा, जो कि मैमोरी के मामले में फोन का टॉप-एंड वेरिएंट हो सकता है। वहीं, एक अलग ट्वीट में कंपनी ने बताया कि यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा, लेकिन असल स्क्रीन साइज़ क्या होगा और स्क्रीन का रिजॉल्यूशन क्या होगा अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है। Poco M2 Pro स्मार्टफोन की बात करें, तो यह फोन फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस था, माना जा रहा है कि पोको एम2 फोन का स्क्रीन स्पेसिफिकेशन भी कुछ इसी प्रकार होगा।   

इसके अलावा, पोको एम2 को समर्पित Flipkart पेज़ पर जानकारी दी गई है कि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी कल घोषित की जाएगी।

पोको एम2 स्मार्टफोन भारत में 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम पोको इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। फिलहाल, फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन की सेल Flipkart के माध्यम से शुरू होगी।

पोको एम2 स्मार्टफोन पोको एम2 प्रो का टोन-डाउन वर्ज़न होगा, तो ऐसे में हम इसके स्पेसिफिकेशन के जरिए आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगा सकते हैं। पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। Poco M2 Pro की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का सेल्फी कैमरा सेंट्रल होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है। गौर करने वाली बात यह है कि पोको एम2 का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच के साथ स्थित है, जिसका खुलासा टीज़र के जरिए हुआ है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »