Poco M2 में होंगे चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी

फ्लिपकार्ट पर लाइव Poco M2 की माइक्रोसाइट पर ज़ारी किए गए ताज़ा टीज़र के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया जाएगा।

Poco M2 में होंगे चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • पोको एम2 में फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा
  • वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा पोको एम2
  • Poco ने बीते हफ्ते नए स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम होने की दी थी जानकारी
विज्ञापन
Poco M2 स्मार्टफोन चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। Xiaomi ने इसका टीज़र फ्लिपकार्ट लिस्टिंग पर ज़ारी किया है। इस टीज़र को पोको एम2 को लॉन्च करने से ठीक पहले सार्वजनिक किया गया है। बता दें कि Poco M2 को भारत में 8 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। Poco का यह स्मार्टफोन जुलाई महीने में पेश किए गए Poco M2 Pro का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है। पहले टीज़र ज़ारी करके बताया गया था कि पोको एम2 हैंडसेट फुल-एचडी+ डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल डिज़ाइन नॉच के साथ आएगा।

फ्लिपकार्ट पर लाइव Poco M2 की माइक्रोसाइट पर ज़ारी किए गए ताज़ा टीज़र के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। कैमरा सेटअप को दिखाने के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर से पता चला है कि बेहतर फोटो व वीडियो के लिए एआई सपोर्ट मौज़ूद होगा। इसके अलावा फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। ठीक कैमरा सेटअप के नीचे। यह सेटअप Poco M2 Pro से थोड़ा अलग है जिसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

माइक्रोसाइट पर यह भी बताया गया है कि पोको एम2 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर दो दिन तक साथ देगी। आप स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पोको एम2 प्रो में फुल-एचडी+ डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होने का पता चला था। Poco ने बीते हफ्ते नए स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम होने की भी जानकारी दी थी।

बता दें कि कंपनी Poco M2 को भारत में मंगलवार दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। इसके अलावा कीमत Poco M2 Pro से कम होने की उम्मीद है जिसे 13,999 रुपये के  शुरुआती दाम में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2 specifications, Poco M2, Poco India, Poco, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »