Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग

Poco F9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 22:41 IST
ख़ास बातें
  • Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है
  • इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • ये पिछले वर्ष पेश किए गए Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra की जगह ले सकते हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के दो नए स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। ये पिछले वर्ष पेश किए गए Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra की जगह ले सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर्स - क्रमशः 2607APCA5G और 26077PC53G के साथ लिस्टिंग हुई है। सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इन स्मार्टफोन्स को समान मॉडल नंबर्स के साथ देखा गया है। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। 

Advertisement

Poco F9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए Poco F8 Ultra में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।  

इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी 100 W हायपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Poco F8 Pro में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,210 mAh की बैटरी 100 W हायपरचार्ज वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco F8 Ultra कि रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.