• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F8 Ultra में होगी 16GB रैम के साथ धांसू 6500mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Poco F8 Ultra में होगी 16GB रैम के साथ धांसू 6500mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है

Poco F8 Ultra में होगी 16GB रैम के साथ धांसू 6500mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है

ख़ास बातें
  • F8 Ultra को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन मिला है
  • Poco F8 Pro में 6,210mAh की बैटरी होगी
  • F8 Ultra में 6,500mAh की बैटरी होगी
विज्ञापन

Poco कथित तौर पर Poco F8 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में इसे पेश कर सकती है। इस सीरीज में कंपनी Poco F8, Poco F8 Pro, Poco F8 Ultra जैसे मॉडल्स पेश कर सकती है। F8 Ultra को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन मिला है। वहीं, Poco F8 Ultra और F8 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि ये Redmi K90 और K90 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन होंगे। अब लॉन्च से पहले सीरीज के दो मॉडल्स के बैटरी स्पेसिफिकेशंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। 

Poco F8 सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाली है। सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले एक अहम खुलासा सामने आया है। कहा गया है कि सीरीज के ग्लोबल मॉडल्स में बैटरी कैपिसिटी कम हो सकती है। टिप्स्टर Kacper Skrzypek की ओर से यह खुलासा किया गया है। Poco F8 Pro में 6,210mAh की बैटरी होगी जबकि F8 Ultra में 6,500mAh की बैटरी होगी। वहीं, Redmi K90 सीरीज में इससे ज्यादा बड़ी बैटरी दी गई है। 

Redmi K90 में 7,100mAh की बैटरी है और K90 Pro Max में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। Poco F8 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले आ सकता है जबकि अल्ट्रा में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों ही मॉडल्स में OLED पैनल मिल सकते हैं। इनमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। Poco F8 सीरीज Android 16 के साथ आ सकती है। 

F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है जबकि अल्ट्रा में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 आ सकता है। दोनों ही मॉडल्स में 16GB तक रैम, और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज आ सकती है। कैमरा की बात करें तो Pro फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा आ सकता है। अल्ट्रा फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 

F8 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस दिया जा सकता है। वहीं, अल्ट्रा मॉडल में तीनों ही कैमरे 50 मेगापिक्सल लेंस के साथ आ सकते हैं। दोनों ही फोन में मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। इनमें IP68/69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता7,100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,156x2,510 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »