POCO के F7 5G की 1 जुलाई से शुरू होगी बिक्री, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

इस स्मार्टफोन 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 33,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2025 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • इसमें 7,550 mAh की बैटरी 90 W फ्लैश चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इसकी बैटरी 80 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक दे सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर POCO के F7 की 1 जुलाई से बिक्री होगी। इस स्मार्टफोन को 24 जून को देश में लॉन्च किया गया था। इसमें 7,550 mAh की बैटरी 90 W फ्लैश चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 है। 

POCO F7 5G का प्राइस और उपलब्धता 

इस स्मार्टफोन 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 33,999 रुपये है। F7 5G को फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसकी बिक्री 1 जुलाई से की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। 

F7 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1,280x2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,550mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है. कंपनी का दावा है कि F7 5G की बैटरी कम इस्तेमाल करने पर दो दिन से अधिक चल सकती है। इसकी बैटरी 80 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक दे सकती है। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर मिला है। 
Advertisement

F7 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है। F7 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.