• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F6 होगा रीब्रांडेड Redmi Turbo 3, भारत में सबसे पहले होगा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

Poco F6 होगा रीब्रांडेड Redmi Turbo 3, भारत में सबसे पहले होगा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

Poco F6 Deadpool Edition के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Poco F6 होगा रीब्रांडेड Redmi Turbo 3, भारत में सबसे पहले होगा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Poco F5 को कंपनी ने पिछले साल मई में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Poco F6 के लिए अफवाह है कि यह जुलाई में लॉन्च हो सकता है
  • भारत में फोन सबसे पहले लॉन्च होने की बात कही गई है
  • Poco F6 Deadpool Edition के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन
Xiaomi इन दिनों कम अंतराल में लगातार एक के बाद एक स्मार्टफोन पेश करती जा रही है। Xiaomi और इसकी सब-ब्रांड जैसे Redmi, Poco का कोई न कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च इन दिनों देखने को मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने चीन में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट वाला Redmi Turbo 3 पेश किया है। अब Poco ब्रैंडिंग के तहत एक और स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में। 

Poco लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में कथित तौर पर Poco F6 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, इस फोन का Deadpool स्पेशल एडिशन भी साथ में लॉन्च हो सकता है। यहां पर Redmi Turbo 3 का जिक्र करना जरूरी हो जाता है क्योंकि खबर आ रही है कि कंपनी Redmi Turbo 3 को ही ग्लोबल मार्केट में Poco F6 बनाकर लॉन्च करेगी। गिजमो चाइना ने सूत्रों के हवाले से इस बात का दावा किया है। 

Poco F6 फोन IMEI डेटाबेस में मॉडल नम्बर 24069PC21I और 24069PC21G के साथ नजर आ चुका है जो कि क्रमश: इसके भारतीय और ग्लोबल वेरिएंट के मॉडल नम्बर बताए गए हैं। अब Redmi Turbo 3 ROM में भारतीय मॉडल नंबर के रेफरेंस मिले हैं जिसमें Poco F6 मॉनिकर भी शामिल है। इसके साथ ही Poco F6 Deadpool Edition भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। यह फोन HyperOS कोडबेस में नजर आया है। 

Poco F6 Deadpool Edition के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जबकि Poco F6 के लिए अफवाह है कि यह जुलाई में लॉन्च हो सकता है, और भारत में फोन सबसे पहले लॉन्च होने की बात कही गई है। चूंकि कंपनी के Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस सामने हैं, तो Poco F6 के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा भी इनसे लगाया जा सकता है। 

Redmi Turbo 3 Xiaomi के HyperOS इंटरफेस पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 2,400 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज जोड़ी गई है।

Redmi Turbo 3 में रियर में दो कैमरा हैं। मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर, और दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »