POCO मचाएगा तहलका! पहले टैबलेट पर काम तेज, मिलेगा स्‍टायलस का सपोर्ट

POCO Tablet : स्‍टायलस का मॉडल नंबर 2407CMPBCG और नाम “पोको स्‍टायलस” है।

POCO मचाएगा तहलका! पहले टैबलेट पर काम तेज, मिलेगा स्‍टायलस का सपोर्ट

पोको के स्‍टायलस का मॉडल नंबर यूनिक है। यह शाओमी के स्‍टायलस जैसा नहीं है।

ख़ास बातें
  • पोको कर रही है पहले टैबलेट पर काम
  • खबरें हैं कि उसमें स्‍टायलस सपोर्ट होगा
  • पोको स्‍टायलस को सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया
विज्ञापन
शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (POCO) अब स्‍मार्टफोन के अलावा टैबलेट कैटिगरी में भी दम दिखाने वाला है। कंपनी अपने पहले टैब पर काम कर रही है। यूरोपियन EEC सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर नए पोको टैब को ‘टैबलेट ब्रांड POCO मॉडल' के साथ स्‍पॉट किया जा चुका है। अब नए खुलासे में पता चला है कि पोको एक स्‍टायलस भी तैयार कर रही है। संभवत: उसे पोको टैब के साथ जोड़ा जाएगा। स्‍टायलस को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सर्टिफ‍िकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टायलस का मॉडल नंबर 2407CMPBCG और नाम “पोको स्‍टायलस” है। सर्टिफ‍िकेशन से पोको स्‍टायलस के डिजाइन की बे‍सिक जानकारी भी मिलती है। डिजाइन की तुलना ऐपल पेंसिल जैसे पॉपुलर स्‍टायलस से की गई है। 

लिस्टिंग में दावा है कि पोको का स्‍टायलस 2402-2480MHz फ्रीक्वेंसी रेंज में काम करेगा। यह सॉफ्टवेयर वर्जन  Kwak_Pen_FW_User_V0.0.6 पर रन कर सकता है। गिजमोचाइना ने लिखा है कि पोको के स्‍टायलस का मॉडल नंबर यूनिक है। यह शाओमी के स्‍टायलस जैसा नहीं है।  

अगर ऐसा होता है तो पोको ब्रैंड के तले एक नए स्‍टायलस को लाया जा सकता है, जोकि शाओमी के एस पेन से एकदम जुदा होगा। इसके अलावा, पोको के नए टैब के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि नया पोको टैब शाओमी या रेडमी के टैब की रीब्रैंडिंग हो। हालांकि यह सिर्फ कयास है। ब्रैंड कुछ नया भी ऑफर करने का मद्दा रखता है। 

अन्‍य खबरों की बात करें तो Poco ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Poco C61 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन Redmi A3 का रीब्रांडेड वर्जन है और किफायती कीमत में आता है। Poco C61 के 6GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। इसे Flipkart पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: POCO, poco tablet, poco Stylus, poco tab EEC, poco news in hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »