5,065mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ Poco F3 GT हुआ भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Poco F3 GT स्मार्टफोन की कीमत भारत में 26,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हैं और इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है।

5,065mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ Poco F3 GT हुआ भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

120Hz डिस्प्ले से लैस है Poco F3 GT स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Poco F3 GT फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की सेल 26 जुलाई से शुरू होगी
  • पोको एफ3 जीटी में मौजूद है 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Poco F3 GT स्मार्टफोन को भारत में गेमिंग फीचर्स और ट्रिगर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 10 बिट्स डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। पोटो एफ3 जीटी फोन में गेमिंग के दौरान हैप्टिक फीडबैक और वाइब्रेशन देने के लिए हाई-फिडेलिटी स्टीरियो स्पीकर, जीटी स्विच, मैग्लेव ट्रिगर और एक्स-शॉकर्स दिए गए हैं। साथ ही फोन में DC Dimming और HyperEngine 3.0 सपोर्ट मौजूद है, जो कि रे ट्रेसिंग क्षमताएं प्रदान करता है। इसमें 5जी सपोर्ट के साथ डुअल-चैनल UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन भी मौजूद हैं।
 

Poco F3 GT price in India, sale

Poco F3 GT स्मार्टफोन की कीम भारत में 26,999 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हैं और इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है। सेल के पहले हफ्ते में यह फोन क्रमश: 25,999 रुपये, 27,999 रुपये और 29,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। सेल के दूसरे हफ्ते में पोको एफ3 जीटी फोन को क्रमश: 26,499 रुपये, 28,499 रुपये और 30,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 9 अगस्त के बाद फोन की कीमतें समान्य हो जाएंगी।

पोको एफ3 जीटी के लिए प्री-बुकिंग 24 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी और सेल 26 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन एक्सल्यूसिवली Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो ICICI बैंक कार्डधारकों को फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 29 जुलाई तक रहेगा। पोको एफ3 जीटी फोन में गनमेटल सिल्वर और प्रीडेटर ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Poco F3 GT specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Poco F3 GT में 6.67 इंच का टर्बो एमोलेड 10 बिट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 480Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद होगा। फोन में डीसी डीमिंग फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Poco F3 GT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। प्राइमरी सेंसर एक ED (extra-low dispersion) ग्लास से बना है, जो आमतौर पर तस्वीरों में क्लैरिटी के लिए DSLR लेंस का इस्तेमाल करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।

फोन में 5,065mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। पोको का दावा है कि 15 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यह फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है। गेमिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्वालिटी के लिए फोन में तीन माइक्रोफोन दिए हैं। यह वाई-फाई गेमिंग एंटीना, एक्स-शॉकर्स के साथ हैप्टिक फीडबैक और वाइब्रेशन, जीटी स्विच और मैग्लेव ट्रिगर्स को सपोर्ट करता है। हीट डिस्पैच के लिए इसमें एक बड़ा वैपॉर चैम्बर और एयरोस्पेस ग्रेड व्हाइट ग्रेफीन हीट सिंक है। फोन हाइपरइंजिन 3.0 को भी सपोर्ट करता है जो रे ट्रेसिंग क्षमताएं प्रदान करता है। इन सब के अलावा, फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Physical gaming triggers
  • 5G-ready SoC
  • 120Hz refresh rate AMOLED display
  • 67W fast charging
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5065 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »