Poco का ग्लोबल इवेंट 12 मई को, Poco F2 सीरीज़ से उठ सकता है पर्दा

Poco F2 और Poco F2 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, उम्मीद है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में इससे संबंधित जानकारियां भी सामने आ जाएंगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 8 मई 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Poco का ग्लोबल इवेंट 12 मई को
  • इस इवेंट में लॉन्च हो सकती है Poco F2 सीरीज़
  • Poco F2 Pro की कीमत की मिली जानकारी

पोको एफ2 सीरीज़ Poco F1 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न

Poco F2 सीरीज़ पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर छाई हुई है। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Poco F2 और Poco F2 Pro को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स से आगामी फोन की कीमतों का खुलासा होता है तो कुछ रिपोर्ट्स में इनके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया गया है। हालांकि, अब तक Poco ने इस सीरीज़ को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन प्रतीत होता है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं। हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की थी कि वह अपने 12 मई को होने वाले इवेंट में एक नया प्रोडक्ट पेश करेगी। पुरानी रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रोडक्ट कुछ और नहीं, बल्कि पोको सीरीज़ के फोन पोको एफ2 और पोको एफ2 प्रो ही होंगे, जिन्हें 12 मई को ग्लोबल इंवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

आगामी लॉन्च की जानकारी Poco ने ही अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी। हालांकि, इस ट्वीट में यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर 12 मई को लॉन्च होने वाला आगामी पोको प्रोडक्ट क्या होने वाला है। पोको द्वारा ट्विटर पर साझा किए ट्वीट में एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें यूज़र्स के कई स्क्रीनशॉट्स को दिखाया गया था, यह यूज़र्स अपने ट्वीट में Poco F2 और Poco F2 Pro के बारे में ही बात कर रहे थे। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस आगामी प्रोडक्ट लॉन्च की बात की जा रही है, वह शायद स्मार्टफोन ही हो सकता है। ठीक इसी तरह पोको ने इस हफ्ते एक और ट्वीट पोस्ट किया था, जिसमें कंपनी ने दावा किया था कि उनका 'सेकेंड जनरेशन' पोको प्रोडक्ट दस्तक देने वाला है। यह सेकेंड जनरेशन पोको एफ2 सीरीज़ की तरफ ही इशारा हो सकता है। बता दें, पोको एफ2 सीरीज़ Poco F1 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि साल 2018 में लॉन्च हुई थी।
Advertisement

 


इन सब के अलावा एक अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi की स्पेनिश पीआर एजेंसी वर्चुअल Poco इवेंट के लिए इनवाइट्स भेज रही है, जो कि 12 मई को आयोजित है। इस रिपोर्ट के अगले ही दिन एक दूसरी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि कंपनी 12 मई के इवेंट में पोको एफ2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी गई है।
Advertisement
 

Poco F2 series price, colour options (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, कथित पोको एफ2 प्रो के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 570 (लगभग 46,800 रुपये) होगी। इसके अलावा दूसरी रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि पोको एफ2 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 53,300 रुपये) होगी। इसके अलावा 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 61,600 रुपये) होगी।

जानकारी मिली है कि पोको एफ2 प्रो फोन चार कलर ऑप्शन में आएगा, जो हैं- ब्लू, ग्रे, पर्पल और व्हाइट। ठीक इसी तरह एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पोको एफ2 प्रो स्मार्टफोन Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न होने वाला है, जो कि चीन में मार्च में लॉन्च हुआ था। इससे पहले खबर आ रही थी कि Poco F2 फोन रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, लेकिन पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने इस खबर को बाद में अफवाह करार दिया।
Advertisement

 


Advertisement
हालांकि, पोको एफ2 और पोको एफ2 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, उम्मीद है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में इससे संबंधित जानकारियां भी सामने आ जाएंगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.