Poco F2 स्मार्टफोन 12 मई को दे सकता है दस्तक, एक रिपोर्ट का दावा

हाल ही में Poco M2 Pro भी एक लीक में देखा गया है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर Xiaomi India के RF एक्सपोज़र पेज पर देखा गया था।

Poco F2 स्मार्टफोन 12 मई को दे सकता है दस्तक, एक रिपोर्ट का दावा

हाल ही में Poco M2 Pro को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आ चुकी है

ख़ास बातें
  • हाल ही में Poco M2 Pro को लेकर भी आ चुकी है एक लीक
  • Poco F2 Pro को लेकर भी चल रही है कई अफवाहें
  • एक रिपोर्ट का दावा कि कंपनी 12 मई को आयोजित कर रही है एक ऑनलाइन इवेंट
विज्ञापन
Poco ने अपना सबसे पहला स्मार्टफोन Poco F1 साल 2018 में लॉन्च किया था और अब लगभग दो साल बाद कंपनी इस लाइनअप को आगे बढ़ाने जा रही है। पिछले कुछ समय से कुछ नए पोको स्मार्टफोन लीक्स, अफवाहों और आधिकारिक टीज़र्स के जरिए पोको फैन्स की उम्मीदे बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर Poco F2 पर फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर Poco F2 Pro को लेकर हमें कुछ लीक्स देखने को मिल गए हैं। यहां तक कि हालिया लीक में पोको के एक बिल्कुल नए Poco M2 Pro स्मार्टफोन की जानकारी भी सामने आई है। अब, शाओमी की स्पैनिश पीआर एजेंसी ने कथित तौर पर 12 मई को होने वाले एक पोको इवेंट के लिए वर्चुअल इनवाइट भेजे हैं। पोको के ट्विटर अकाउंट ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि आगामी फोन "2nd Generation" फोन होगा जो कि पोको एफ2 स्मार्टफोन हो सकता है।

Android Authority की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें एक ऑनलाइन पोको इवेंट का इनवाइट मिला है, जो 12 मई को आयोजित होगा। इवेंट का समय साझा नहीं किया गया है और इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इवेंट को कहां लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन हम पोको द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्ट से इतना जानते हैं कि कंपनी सेकेंड जेनरेशन के फोन की घोषणा करेगी। हालांकि 46 सेकंड के वीडियो में ट्वीट के साथ इवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि Poco F2 सीरीज़ को पेश करने की तैयारी कर रही है।

याद दिला दें कि हाल ही में Poco M2 Pro भी एक लीक में देखा गया है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर Xiaomi India के RF एक्सपोज़र पेज पर देखा गया था। हालांकि बाद में यह लिस्टिंग को हटा दिया गया था। यह दर्शाता है कि कंपनी एक नए पोको स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानाकरी नहीं थी। हालांकि उसमें कथित पोको एम2 प्रो के मॉडल नंबर और SAR लिमिट की जानकारी दी गई थी। लिस्टिंग को तुरंत हटा दिए जाने से यह स्पष्ट है कि Xiaomi अभी फोन के बारे में किसी प्रकार का खुलासा नहीं चाहती है। उसी लिस्टिंग में Redmi Note 9 और Xiaomi Mi 10 को देखा गया था। 


हाल ही में पोको ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक GIF वीडियो साझा किया था। इस वीडयो में कंपनी आगामी लॉन्च की तरफ इशारा किया था। पोको एफ2 को लेकर एक पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि Poco F2 फोन अपने प्रो वेरिएंट के साथ जल्द ही दस्तक दे सकता है। एक टिप्सटर ने यह भी दावा किया था कि पोको एफ2 को मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco F2, Poco F2 Leaks, Poco F2 Pro Leaks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »