Poco F2 हो सकता 2020 में लॉन्च, Pocophone प्रमुख ने दिया इशारा

हाल ही में Poco F2 के कवर की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आई थीं। फोन में बिना नॉच वाला डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2019 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 के कवर की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आई
  • संभव है कि पोको एफ2 में लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855+ हो
  • Xiaomi इस फोन में फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन दे सकती है
Pocophone ग्लोबल के प्रमुख ऑलविन टसे ने इशारा दिया है कि Poco F1 के अपग्रेड को 2020 में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि पोको ब्रांड के बारे में ज़्यादा जानकारी 2020 में उपलब्ध होगी। Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Poco को 2018 में मार्केट में उतारा था। इसके पहले फोन पोको एफ1 को 2018 में ही लॉन्च किया गया था। पोको एफ1 को लॉन्च हुए एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। इस बीच प्रशंसक पूरे साल इसके अपग्रेड को मार्केट में लाने की मांग करते रहे हैं।

पोको ब्रांड के भविष्य को लेकर जब एक यूज़र ने ट्विटर पर सवाल को पूछा तो पोकोफोन ग्लोबल के मुखिया ने लिखा, “2020 में POCO के बारे में आप कुछ सुनेंगे।” यह इशारा है कि शाओमी अगले साल Poco F1 के अपग्रेड को लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्केट में Poco F2 को उतारा जाएगा। फिलहाल, इस ब्रांड के अगले हैंडसेट के लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी बहुत देर नहीं करेगी।

हाल ही में Poco F2 के कवर की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आई थीं। फोन में बिना नॉच वाला डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। ट्रांसपेरेंट कवर से खुलासा हुआ है कि इसका बैकपैनल फ्लेम जैसे ग्रेडिएंट पैटर्न के साथ आएगा।

2018 में पेश किया गया पोको एफ1 हैंडसेट उस साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 के साथ आया था। इसकी कीमत भी बेहद ही आक्रामक थी। संभव है कि पोको एफ2 में लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855+ हो। Xiaomi इस फोन में फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन दे सकती है और इस बार भी कीमत बेहद आक्रामक ही रहेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Poco F2, Poco F1, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.