Xiaomi Pocophone F1 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

खबर है कि Xiaomi Pocophone F1 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। दावा किया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला फोन होगा। अब इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

Xiaomi Pocophone F1 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Pocophone F1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Pocophone F1
  • Xiaomi Pocophone F1 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया
विज्ञापन
खबर है कि Xiaomi Pocophone F1 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। दावा किया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला फोन होगा। अब इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। ऐसा ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के कारण संभव हुआ है। बता दें कि इस चीनी कंपनी ने स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस अब तक चार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं- Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi Mix 2S और Black Shark। लेकिन अब पता चला है कि कंपनी पोकोफोन ब्रांड का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जानकारी सामने आई है कि Pocophone F1 में लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा जो क्वालकॉम के इस लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ काम करेगा।

Xiaomi Pocophone F1 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। इससे हैंडसेट की पुष्टि तो हो गई है, लेकिन कंपनी भविष्य में इस फोन को नहीं लाने का फैसला भी कर सकती है। जैसा हमें Xiaomi Mi Max 3 Pro के साथ देखने को मिला। हालांकि, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन से फोन के बारे में कई और जानकारियां मिली हैं। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी पोकोफोन एफ1 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो फोन को दमदार परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।

इसके अतिरिक्त Pocophone F1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि Xiaomi Pocophone F1 में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो सुपर पिक्सल टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आएगा। Xiaomi के Pocophone F1 में इंफ्रारेड एल्यूमीनेटर और एक इंफ्रारेड कैमरा होगा।

याद रहे कि शाओमी ने बहुत पहले ही पोकोफोन ब्रांड नाम को ट्रेडमार्क कराया था। पहले खबर आई थी कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला एक स्मार्टफोन बना रही है। इस फोन को भारत में भी लाया जाना है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई, डिस्प्ले नॉच से लैस 18:9 एलसीडी स्क्रीन, 4000 एमएएच बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, डुअल कैमरा सेटअप और ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला कि Pocophone F1 के दो वेरिएंट होंगे। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 33,800 रुपये व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 37,000 रुपये होने की जानकारी सामने आई थी। स्मार्टफोन में 5.99 इंच का 1080x2160 पिक्सल डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Pocophone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »