• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक की 25 नये स्मार्टफोन पेश करने की योजना, 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

पैनासोनिक की 25 नये स्मार्टफोन पेश करने की योजना, 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

पैनासोनिक की 25 नये स्मार्टफोन पेश करने की योजना, 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
पैनोसोनिक इंडिया को मोबाइल फोन कारोबार से अपनी आय इस वित्त वर्ष के आखिर तक दोगुनी होकर 2,500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। कंपनी देश में अपने उत्पादों की संख्या तथा वितरण श्रृंखला का विस्तार कर रही है।

जापानी कंपनी पैनासोनिक इंडिया ने मोबाइल फोन कारोबार से पिछले साल 1,200 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी। कंपनी की इस साल 25 नये स्मार्टफोन पेश करने की योजना है।

पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी) पंकज राणा ने कहा, ‘भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां अच्छी वृद्धि देख रहे हैं। इस वित्त वर्ष में हमें 2,500 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। इसके लिए हमें सभी मूल्य श्रेणियों में स्मार्टफोन पेश करेंगे, गैर महानगरीय शहरों में वितरण नेटवर्क का विस्तार करेंगे तथा विपणन अभियान चलाएंगे।’ उन्होंने कहा,‘ हम लगभग 25 स्मार्टफोन पेश करेंगे और इनमें से 15-20 फोन दीवाली से पहले आएंगे। इन स्मार्टफोन की कीमत 3,500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक होगी। अगले महीने हम अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करेंगे जिसकी कीमत 3500 रुपये होगी।’ कंपनी देश में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए 10,000-15000 रुपये के स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित करेगी और इस मूल्य दायरे में 7-8 उत्पाद पेश करेगी।

राणा ने कहा कि कंपनी की असेंबली इकाई नोएडा में है और भारत में अपनी ब्रिकी जरूरत के 95 प्रतिशत हिस्से की पूर्ति वह इससे करती है।

उन्होंने कहा कि पैनासोनिक अपनी क्षमता को ्रकमिक रूप से बढाकर लगभग 8 लाख इकाई प्रति माह कर रही है। कंपनी अपनी असेंबली इकाइयों व पैकेजिंग लाइनों का विस्तार कर रही है।

पैनासोनिक को इस वित्त वर्ष में लगभग 30 लाख इकाइयों की बिक्री की उम्मीद है जो कि पिछले साल 12 लाख इकाइयों की रही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , panasonic, panasonic mobile, panasonic smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »