Xiaomi अपनी वियरेबल रेंज में विस्तार करते हुए Xiaomi Smart Band 10 Pro को पेश करने जा रहा है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Smart Band 10 में एमोलेड डिस्प्ले है।
Xiaomi अपनी वियरेबल रेंज में विस्तार करते हुए Xiaomi Smart Band 10 Pro को पेश करने जा रहा है। एक रिपोर्ट में इस डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चला है। Xiaomi के इस स्मार्ट बैंड में बड़ी डिस्प्ले, बेहतर डिजाइन और ऑप्शनल एनएफसी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बैटरी लाइफ और कई कलर के ऑप्शन के बारे में भी पता चला है। हालांकि, कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। आइए Xiaomi Smart Band 10 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Smart Band 10 Pro में एक बड़ा रेकटेंलुगर डिजाइन होगा, जिसमें पिल-शेप पैनल है। इसमें 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 480×400 पिक्सल है। Smart Band 10 Pro में एल्युमीनियम बॉडी का उपयोग होने की उम्मीद है। यह बैंड 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट कर सकता है। इसमें नेविगेशन के लिए टचस्क्रीन का उपयोग किया जाएगा। यह बैंड ब्लैक, व्हाइट और गुलाबी कलर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह वियरेबल कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी होगी।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Smart Band 10 Pro में NFC और नॉन-NFC दोनों वर्जन में आएगा। NFC वेरिएंट कंपेटिबल रीजन में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का सपोर्ट करेगा, जिससे यह डेली के उपयोग के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प बन जाएगा। इस वर्जन की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Smart Band 10 Pro की बैटरी कैपेसिटी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, यह बैंड 21 दिनों तक चल सकता है। हालांकि, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन होने पर बैटरी जल्दी खत्म होगी। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन होने पर यूजर्स करीबन 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिल सकती है। जबकि ज्यादा उपयोग होने पर यह लगभग 8 दिनों तक कम हो सकती है। इस बैंड में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। Smart Band 10 Pro में हार्ट रेट ट्रैकिंग, कई स्पोर्ट्स मोड और अन्य फिटनेस और हेल्थ टूल्स शामिल होने की भी उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग