OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ

OnePlus इस हफ्ते 7 मई को भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है।

OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी है।
  • OnePlus Nord CE 6 में 256GB स्टोरेज है।
विज्ञापन

OnePlus इस हफ्ते 7 मई को भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शामिल हैं। OnePlus ने कंपनी की आधिकारिक साइट पर OnePlus Nord CE 6 सीरीज के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी हैं, जिससे डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 6 Lite और OnePlus Nord CE 6 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite कब होगा लॉन्च

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं। Nord CE 6 Lite भारत में 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये की कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा, जिससे इसकी कीमत का अंदाजा लग गया है। लॉन्च होने के बाद बिक्री OnePlus की आधिकारिक साइट के साथ-साथ अमेजन पर शुरू होगी।

OnePlus Nord CE 6 Lite Specification (Expected)

OnePlus की आधिकारिक साइट के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है, जबकि OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है। Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी है, इसके अलावा कम से कम 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हालांकि, अन्य रैम और स्टोरेज वेरिएंट का पता नहीं चला है। Nord CE 6 Lite ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 10,30,000 से ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करेगा और 1,200 बार फुल चार्ज होने के बाद भी इसकी बैटरी कैपेसिटी काफी अच्छी बनी रहेगी।

Nord CE 6 Lite बाजार में 8GB RAM के साथ एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड लेटेस्ट OxygenOS 16 के साथ आएगा। OnePlus का कहना है कि कंपनी के इंटरनल टेस्टिंग रिजल्ट के अनुसार, फोन 5 साल तक बेहतर सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 Lite में 144Hz तक की रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट डिस्प्ले होगी। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले कटआउट होगा। OnePlus Nord CE 6 Lite के बारे में दावा किया गया है कि यह सबवे सर्फर्स गेम में 144 fps गेमिंग का सपोर्ट करता है। हालांकि, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल (CODM) जैसे बैटल रॉयल गेम्स में यह 90 fps तक लिमिटेड रहेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »