पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में Redmi A5 ने भी अपनी पोजिशन बनाई है। चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 10वां स्थान मिला है
पहली तिमाही में 10 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन्स में एपल को चार स्थान मिले हैं
इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में iPhone 17 की सबसे अधिक बिक्री हुई है। पिछले वर्ष सितंबर में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इसमें बेस मॉडल के अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है।
मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की इंटरनेशनल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में iPhone 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में प्रो मॉडल्स के समान कैमरा है। इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro को बिक्री के लिहाज से दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को 10 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन्स में चार स्थान मिले हैं। इस लिस्ट में एपल का iPhone 16 छठे स्थान पर है। हाल ही में एपल के तिमाही रिजल्ट की घोषणा में बताया गया था कि iPhone 17 अभी तक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज रही है। एपल का पिछली तिमाही में प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू लगभग 80.2 अरब डॉलर और सर्विस से लगभग 31 अरब डॉलर का है। कंपनी के रेवेन्यू में आईफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 57 अरब डॉलर की है। भारत, अमेरिका, जापान, पश्चिमी यूरोप, ग्रेटर चाइना और साउथ-ईस्ट एशिया सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री में डबल-डिजिट में बढ़ोतरी हुई है।
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung के पांच स्मार्टफोन्स इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, ये सभी बजट और मिड-रेंज से हैं। इनमें Samsung Galaxy A07 4G को चौथा और Samsung Galaxy A17 5G को पांचवां स्थान मिला है। पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A56, Samsung Galaxy A36 और Samsung Galaxy A17 4G का क्रमशः सातवां, आठवां और नौवां स्थान है।
पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में Redmi A5 भी शामिल है। चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 10वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में यह सबसे कम प्राइस वाला स्मार्टफोन है। Redmi A5 को विभिन्न इमर्जिंग मार्केट्स में लॉन्च के बाद से मजबूत डिमांड मिल रही है। इस स्मार्टफोन ने Samsung Galaxy S26 Ultra को पीछे छोड़ा है। Samsung Galaxy S26 Ultra को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, यह स्मार्टफोन इस लिस्ट में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत