प्रोसेसर के तौर पर फोन में Unisoc T310 क्वाडकोर चिपसेट लगा है।
Oukitel C18 एक बजट 4G फोन है जो iPhone 18 Pro जैसे डिजाइन में आता है।
Photo Credit: Oukitel
Oukitel ने मार्केट में अपना लेटेस्ट फोन Oukitel C18 लॉन्च किया है जो देखने में iPhone जैसा लगता है। इसका रियर पैनल डिजाइन कुछ iPhone 18 Pro की तरह डिजाइन किया गया है। फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में रियर साइड में AI कैमरा दिया गया है। यह फोन वजन में हल्का है और वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक मैमोरी सपोर्ट कर लेता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Oukitel C18 की कीमत $179.99 (लगभग 17,000 रुपये) है लेकिन प्रोमोशनल ऑफर के तहत फोन वर्तमान में $129.99 (लगभग 12,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। सेल 23 नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है।
Oukitel C18 को कंपनी ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। यह 4G फोन है जो iPhone 18 Pro जैसे डिजाइन में आता है। फोन में कंपनी ने 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह एक IPS पैनल है जिसमें 1,200 x 540 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। 60Hz का रिफ्रेश रेट इसमें मिल जाता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93% है। वहीं, कंट्रास्ट रेश्यो 1,200:1 है। फोन में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में Unisoc T310 क्वाडकोर चिपसेट लगा है। साथ में कंपनी ने PowerVR GE8300 GPU लगाया है। फोन में 4GB रैम दी गई है लेकिन यह 12GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी 16GB तक मैमोरी सपोर्ट इसमें मिल जाता है। फोन 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी है जो कि इसे 1TB तक एक्सपेंड कर सकता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी है, यह 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कहा गया है कि यह 700 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। कैमरा की ओर देखें तो फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह ऑटोफोकस के साथ आता है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। इसमें कंपनी ने Gemini AI का सपोर्ट भी दिया है।
अन्य फीचर्स में डुअल सिम 4G LTE की कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में GPS सपोर्ट भी है। इसके अलावा यह 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 163.6 x 75.9 x 9.3mm हैं, और इसका वजन 198g बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी