• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 8000mAh बैटरी, 11 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oukitel OT11 टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

8000mAh बैटरी, 11-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oukitel OT11 टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oukitel OT11 टैबेलेट को यूरोपियन यूनियन और यूके में लॉन्च किया गया है। दोनों रीजन में इसे 16GB (4GB + 12GB वर्चुअल) रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

8000mAh बैटरी, 11-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oukitel OT11 टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Oukitel

ख़ास बातें
  • Oukitel OT11 टैबेलेट को यूरोपियन यूनियन और यूके में लॉन्च किया गया है
  • दोनों क्षेत्रों में इसकी कीमत 189.99 डॉलर (करीब 15,800 रुपये) होगी
  • लेटेस्ट टैबलेट UNISOC Tiger T606 SoC पर काम करता है
विज्ञापन
चाइना-बेस्ड मोबाइल डिवाइस मैन्युफैक्चरर, Oukitel ने अपने टैबलेट लाइनअप में एक नया मॉडल - Oukitel OT11 जोड़ा है। नया टैबलेट 11-इंच स्क्रीन साइज के साथ आता है। इसमें 8000mAh बैटरी मिलती है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह फुल चार्ज में 10 घंटे तक की वेब ब्राउजिंग दे सकता है। इसे Widewine L1 सर्टिफिकेशन मिलता है, जिसकी बदौलत डिवाइस Netflix, Amazon Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर फुल रिजॉल्यूशन पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकता है। Oukitel OT11 टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।

Oukitel OT11 टैबेलेट को यूरोपियन यूनियन और यूके में लॉन्च किया गया है। दोनों रीजन में इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी के ई-स्टोर के अनुसार, EU और UK, दोनों क्षेत्रों में इसकी कीमत 189.99 डॉलर (करीब 15,800 रुपये) होगी। खबर लिखते समय तक प्रोडक्ट आउट-ऑफ-स्टॉक दिखाई दे रहा था। उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। OT11 टैबलेट को ग्रे, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Oukitel OT11 Android 14-बेस्ड UI मिलता है। इसमें 11-इंच डिस्प्ले है, जो Widewine L1 सर्टिफिकेशन से लैस है। कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट UNISOC Tiger T606 SoC पर काम करता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का उपयोग करके बढ़ाया जा सकता है। वहीं, रैम को स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 12GB और बढ़ाया जा सकता है, जिससे डिवाइस कुल (फिजिकल + वर्चुअल) 16GB रैम पर काम करेगा।

इसका वजन 524 ग्राम है और मोटाई 8mm है। इस टैबलेट में एक क्वाड लाउडस्पीकर सेटअप है जो सामने की ओर है। कैमरा सिस्टम की बात करें, तो यूजर्स को पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। 

OT11 में 8,000mAh बैटरी मिलती है, जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग मिल सकती है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट, स्टाइलस और फेस अनलॉक शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »