• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OUKITEL C38: फुल चार्ज में एक महीने का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है ये स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स

OUKITEL C38: फुल चार्ज में एक महीने का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है ये स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स

OUKITEL C38 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $229.99 (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है।

OUKITEL C38: फुल चार्ज में एक महीने का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है ये स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स
ख़ास बातें
  • OUKITEL C38 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है
  • इसके एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $229.99 है
  • वर्तमान में खरीदारों को 35 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है
विज्ञापन
OUKITEL, चीन बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन जोड़ा है, जिसका नाम OUKITEL C38 है। नए स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले मिलता है। इसकी मोटाई 8.8 mm और वजन 200 ग्राम है। OUKITEL ने इस स्मार्टफोन को 5,150mAh बैटरी और MediaTek के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बनाया है। OUKITEL की प्रोडक्ट लाइनअप में ज्यादातर स्मार्टफोन रगेड हैं। उनके विपरीत नया स्मार्टफोन एलिगेंट डिजाइन के साथ आने का दावा करता है।

OUKITEL C38 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $229.99 (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, वर्तमान में खरीदारों को 35 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है और ग्राहक इसे $149.99 (करीब 12,500 रुपये) में खरीद सकते हैं। OUKITEL C38 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

OUKITEL C38 में 6.6-इंच का 2K FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Andorid 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। कंपनी ने फोन को MediaTek के 12nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर MT8788 चिपसेट से लैस बनाया है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम मिलती है, जिसे स्टोरेज का इस्तेमाल कर वर्चुअली 18GB और बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद यूजर के पास कुल 24GB रैम होगी। फोन 256GB UFS2.1 स्टोरेज के साथ आता है।

C38 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का शूट मिलता है। इसकी मोटाई 8.8 mm और वजन 200 ग्राम है। फोन में 5,150mAh बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि C38 फुल चार्ज पर एक महीने से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम और 26 घंटों से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड Wi-Fi 5 (802.11 a/b/g/n/ac), ब्लूटूथ 5.0 और डुअल सिम-कार्ड सपोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »