Oppo के Realme ब्रांड का पहला स्मार्टफोन 15 मई को भारत में होगा लॉन्च

Oppo ने मंगलवार को 'मेड इन इंडिया' सब-ब्रांड रियलमी लॉन्च किया। इसके लिए Oppo ने ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।

Oppo के Realme ब्रांड का पहला स्मार्टफोन 15 मई को भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
Oppo ने मंगलवार को 'मेड इन इंडिया' सब-ब्रांड रियलमी लॉन्च किया। इसके लिए Oppo ने ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। Oppo अब रियलमी ब्रांड का पहला प्रोडक्ट Realme 1 उतारने जा रही है। कुल मिलाकर इस कदम से फ्लिपकार्ट और शाओमी सतर्क हो सकते हैं। Realme 1 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर 15 मई को दस्तक देगा। ब्रांड की नज़र ख़ास तौर पर भारतीय युवा ग्राहकों पर होगी। साथ ही जो यूज़र 10,000 से 20,000 रुपये बजट में रहना पसंद करते हैं, उनपर इस ब्रांड की पहली नज़र होगी।

हालांकि, Realme 1 को लेकर अभी बहुत कुछ ज़ाहिर नहीं किया गया है। हमें ब्लैक रंग का डायमंड बैक पैनल देखने को मिला है, जैसा Oppo A3 में दिया गया था। इसके अलावा ना ही अमेज़न और ना ही ओप्पो ने ज्यादा जानकारी इस बारे में दी है। उम्मीद है कि नया स्मार्टफोन  Xiaomi Redmi 5A को टक्कर देगा, जिसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि रेडमी के हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं।

Amazon इंडिया ने Realme 1 के लिए एक छोटी साइट तैयार की है, जिसमें कुछ प्रमुख फीचर का ज़िक्र है। हैंडसेट में मेटलिक फ्रेम दिख रहा है और चमकदार बैक पैनल भी इसमें देखा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया, बैक पैनल डायमंड कट वाला है। यूनीक डिज़ाइन वाले इस बैक कवर की तुलना रेडमी 5ए जैसे दिखने वाले फोन से की गई है। Realme 1 के लिए कहा गया है कि इसमें रियर कैमरा सेंसर होगा, जिसका साथ देगा एलईडी फ्लैश। बता दें कि Redmi 5A एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन है, जो आकर्षक स्पेसिफिकेशन और फीचर से लैस है।
 

Xiaomi Redmi 5A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Redmi 5A में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »