Oppo Reno 3 Pro का 4जी वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

चीन में लॉन्च किए गए Oppo Reno 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है और यह इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है। फिलहाल साफ नहीं है कि भारतीय मॉडल में कौन सा चिपसेट होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 फरवरी 2020 15:05 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है
  • Oppo Reno 3 भी चीन में हो चुका है लॉन्च
  • डुअल होल पंच सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Oppo Reno 3 Pro

Photo Credit: Twitter/ @Mrwhosetheboss

Oppo Reno 3 Pro के 4जी वेरिएंट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा Oppo के एक अधिकारी ने सोमवार को किया। नए ओप्पो स्मार्टफोन को बीते साल के आखिर में Oppo Reno 3 के साथ चीन में लॉन्च किया था। इसके बारे में “Expert Camera credentials” होने का दावा है। हाल ही में लीक हुई जानकारियों पर गौर करें तो ओप्पो रेनो 3 प्रो को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 3 प्रो के चीनी वेरिएंट में सिर्फ एक सेल्फी कैमरा था, जबकि भारतीय वेरिएंट डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है।

Oppo के वाइस प्रेसिडेंट तसलीम आरिफ ने ट्वीट करके ओप्पो रेनो 3 प्रो के लॉन्च के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया। आरिफ ने कहा कि Oppo Reno 3 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, लेकिन यह 4जी स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। यह चीनी वेरिएंट से थोड़ा अलग है, क्योंकि यहां पर ओप्पो रेनो 3 प्रो का 5जी वेरिएंट लाया गया था।
Advertisement

चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है और यह इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है। फिलहाल साफ नहीं है कि भारतीय मॉडल में कौन सा चिपसेट होगा।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो रेनो 3 प्रो फरवरी महीने में डुअल होल पंच सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी कैमरे सेटअप में एक सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement

याद रहे कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को चीनी मार्केट में 3,999 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,499 चीनी युआन (करीब 46,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो 3 प्रो के बारे में बताने के अलावा आरिफ ने ट्वीट में यह भी लिखा कि ओप्पो के पिटारे में भारतीय मार्केट के लिए 5जी सपोर्ट वाले प्रोडक्ट भी हैं। लेकिन ये कब तक लॉन्च होंगे। इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.