• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में हुए सस्ते, ये हैं बेस्ट डील्स

20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में हुए सस्ते, ये हैं बेस्ट डील्स

फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है

20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में हुए सस्ते, ये हैं बेस्ट डील्स

Photo Credit: Oppo

Oppo K13 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo K13 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। वहीं कल यानी कि 23 सितंबर, 2025 से सभी यूजर्स के लिए शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में ग्राहकों को एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खोज रह हैं तो आज हम 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन्हें भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 20 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट


Oppo K13 5G
Oppo K13 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी। Oppo K13 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Poco X7 Pro 5G 
Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 1,000 रुपये बैंक ऑफर भी शामिल है। Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। X7 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।  Pro 5G में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।

CMF Phone 2 Pro
CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में मिल रहा है। Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 22,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में मिल रहा है, जिसमें 3 हजार रुपये बैंक ऑफर शामिल है। P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Motorola Edge 60 Fusion
Motorola Edge 60 Fusion का 8+256GB वेरिएंट सेल में 19,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि असली कीमत 22,999 रुपये है। इस डील में IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाला 1500 रुपये डिस्काउंट शामिल है। Edge 60 Fusion 5G में  6.70 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »