Oppo Reno Ace 2 में हो सकता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Oppo का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर PDHM00 के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह Oppo Reno Ace 2 फोन ही है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace 2 में होंगे फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन
  • Oppo Reno Ace में भी मौजूद था 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • अप्रैल में लॉन्च हो सकता है ओप्पो रेनो ऐस 2

Oppo Reno Ace 2 में होगा क्वाड कैमरा सेटअप

Oppo Reno Ace 2 को कथित रूप से 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के लिए PDHM00 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले यही मॉडल नंबर वाला हैंडसेट वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अनुमान है कि यह फोन 'ओप्पो रेनो ऐस 2' ही है। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो के इस फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग और 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन Oppo Reno Ace का ही सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ था।

3C की इस कथित लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई। इसमें Oppo का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर PDHM00 के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह Oppo Reno Ace 2 फोन है। इस लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि यह '5जी डिजिटल मोबइल फोन' है, जिसका मतलब है कि इस फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। GSMArena के अनुसार, इसमें फोन का चार्जर मॉडल नंबर VCA7GACH है। यह वही चार्जर है जो Oppo Reno Ace के साथ आया था। लिस्टिंग के अनुसार, चार्जर का आउटपुट 10V/6.5A है, जिसका मतलब है कि कथित ओप्पो रेनो ऐस 2 में 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि ओप्पो रेनो ऐस फोन भी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आया था।

हाल ही में ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर भी इसी मॉडल नबंर के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में एंड्रॉयड 10, वाई-फाई 6, a/b/g/n/ac स्टेंडर्ड सपोर्ट के साथ 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ सपोर्ट मिलेगा।

अन्य लीक्स की मानें तो ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन दिखने में काफी हद तक OnePlus 7T की तरह हो सकता है। हाल ही में लीक हुई लाइव तस्वीर में दिखा था कि यह फोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, बिल्कुल वनप्लस 7टी की तरह, जिसमें चार कैमरे दिए जाएंगे। ऐसे ही एक ट्रांसपेरेंट टीपीयू फोन कवर की भी तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसे कथित रूप से ओप्पो रेनो ऐस 2 का फोन कवर बताया गया था।
Advertisement

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने बुधवार को बताया था कि ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन अब चीन में अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Oppo Reno Ace 2 फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आ सकता है, ओप्पो रेनो ऐस की तरह। ओप्पो रेनो ऐस फोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था, इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.0 स्टोरेज मौजूद थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.