4 बैक कैमरा के साथ Oppo Reno 5Z 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 5Z 5G स्मार्टफोन को 7 अप्रैल बुधवार को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Oppo F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन से मिलते हैं, जो कि पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5Z 5G फोन सिंगापुर में हुआ है लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 5ज़ेड 5जी में सिंगल सिम सपोर्ट दिया गया है
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन

ओप्पो रेनो 5ज़ेड 5जी में कॉस्मो ब्लू और फ्लुइड ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं

Oppo Reno 5Z 5G स्मार्टफोन को 7 अप्रैल बुधवार को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Oppo F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन से मिलते हैं, जो कि पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। दोनों स्मार्टफोन में मौजूद प्रमुख अंतर की बात करें, तो ओप्पो रेनो 5ज़ेड फोन सिंगल सिम सपोर्ट और 30 वॉट वीओओसी फ्लैश चार्ज 4.0 के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर व क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।
 

Oppo Reno 5Z 5G price, availability

Oppo Reno 5Z 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत SGD 529 (लगभग 29,300 रुपये) है। Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन में भी ओप्पो रेनो 5ज़ेड जैसे स्पेसिफिकेशन मौजूद है, जो कि भारत में 25,990 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। नया फोन कॉस्मो ब्लू और फ्लुइड ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

उपलब्धता की बात करें, तो ओप्पो रेनो 5ज़ेड 5जी फोन Lazada और Shopee ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Oppo इस स्मार्टफोन की खरीद पर अज्ञात True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स SGD 69 (लगभग 3,800 रुपये) में उपलब्ध करा रही है।
 

Oppo Reno 5Z 5G specifications

ओप्पो रेनो 5ज़ेड 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल मैक्रो शूटर, 2-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें एफ/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

Oppo Reno 5Z 5G में 4,310mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W VOOC फ्लैश चार्ज चार्ज 4.0 सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। फोन का डायमेंशन 160.1x73.4x7.8mm और वज़न 173 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Decent app and gaming performance
  • Very good battery life
  • Quick charging
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Not great value for money
  • Lots of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.