OPPO Reno 5 को एक और सर्टिफिकेशन मिलने की खबर, जल्द दे सकता है दस्तक

Oppo Reno 5 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर सामने आने के बाद इस फोन को कथित रूप से अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट देखा गया है, जिसमें TKDN certification, EEC certification व Indonesian Telecom certification आदि शामिल हैं।

OPPO Reno 5 को एक और सर्टिफिकेशन मिलने की खबर, जल्द दे सकता है दस्तक

Oppo Reno 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 सीरीज़ में मिल सकते हैं तीन स्मार्टफोन
  • Oppo Reno 5 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2159 है
  • यह मॉडल कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है
विज्ञापन
OPPO Reno 5 सीरीज़ पिछले लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ से कभी भी पर्दा उठा दिया जा सकता है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स व खबरें सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro और Oppo Reno 5 Pro+। लेटेस्ट रिपोर्ट में OPPO Reno 5 स्मार्टफोन सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां न केवल इस फोन के मोनिकर की पुष्टि हुई है बल्कि यह भी साफ हुआ है कि यह फोन कई अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।

Mysmartprice.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Reno 5 स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर CPH2159 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। रिपोर्ट में साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि लिस्टिंग में साफतौर पर स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि की गई है। इसके अलावा यह फोन LTE वेरिएंट में आएगा। साथ ही मॉडल नंबर सामने आने के बाद इस फोन को कथित रूप से अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट देखा गया है, जिसमें TKDN certification, EEC certification व Indonesian Telecom certification आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट में Import/export डेटाबेस का हवाला देते हुए यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन पहले ही पाकिस्तान में इम्पोर्ट हो चुका है। इसकी तस्वीर रिपोर्ट में भी पेश की गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों यह भी जानकारी सामने आई थी कि Oppo Reno 5 सीरीज़ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगी। साथ ही इस फोन में डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा, यह भी कहा गया था कि आगामी स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं, वो होंगे-  स्टाररी ड्रीम, ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट ब्लैक और स्टार विश रेड।

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि ओप्पो रेनो 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि ओप्पो रेनो 5 प्रो और प्रो प्लस मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ दस्तक देंगे।

पिछली रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह सीरीज़ इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश की जा सकती है। हालांकि, OPPO ने इस सीरीज़ की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »