Oppo Reno 3 Pro एक बार फिर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Oppo Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 27,990 रुपये हो गई है। वहीं फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट अब खरीद के लिए 29,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro की कीमत पहले 29,990 रुपये थी
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये थी
  • अप्रैल में GST बढ़ने के बाद ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत में हुआ था इज़ाफा

Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोन मार्च में हुआ था लॉन्च

Oppo Reno 3 Pro स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है। हालांकि, इस बार फोन के दोनों कॉन्फिग्रेशन की कीमत सस्ती हुई है। Oppo के आधिकारिक ऐलान के अनुसार, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है, जबकि फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिेएंट 3,000 रुपये सस्ता हुआ है।  ओप्पो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था, जब इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये थी और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये। हालांकि, लॉन्च के बाद अप्रैल में स्मार्टफोन पर बढ़े GST के बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई थी।
 

Oppo Reno 3 Pro price drop in India

ओप्पो रेनो 3 प्रो के  8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 27,990 रुपये हो गई है। वहीं फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट अब खरीद के लिए 29,990 रुपये में उपलब्ध होगा। बेस वेरिएंट की पहले कीमत 29,999 रुपये थी, जिसमें 2000 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, फोन के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये थी, जिसमें 3,000 रुपये की कटौती की गई है।
 

याद दिला दें, ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये थी और इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये थी। जैसे कि हमने बताया भारत में अप्रैल से GST की बढ़ी दरों के बाद Oppo Reno 3 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गई थी। उस वक्त फोन की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद फोन की कीमत 31,990 रुपये हो गई थी। लेकिन तीन महीने बाद जुलाई में इस वेरिएंट की कीमत को कटौती कर दी गई, जिसके बाद इसकी एक बार फिर कीमत 29,990 रुपये हो गई थी।

बेस वेरिएंट की नई कीमत Amazon वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है, हालांकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट फिलहाल 30,990 रुपये के साथ लिस्ट है।
Advertisement
 

Oppo Reno 3 Pro specifications

डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। डिस्प्ले में डुअल होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक 3.0 है। बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.