• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 3 Pro लॉन्च हुआ भारत में, दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo Reno 3 Pro लॉन्च हुआ भारत में, दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo Reno 3 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा।

Oppo Reno 3 Pro लॉन्च हुआ भारत में, दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo Reno 3 Pro की कीमत 29,990 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro का प्राइमरी रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल का है
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो का प्राइमरी सेल्फी कैमरा 44 मेगापिक्सल का है
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में डुअल लेंस बोकेह फीचर और अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड भी
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में लॉन्च किया गया ओप्पो रेनो 3 प्रो हैंडसेट इसी नाम से चीन में पेश किए गए स्मार्टफोन से थोड़ा अलग है। ओप्पो रेनो 3 प्रो डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 108 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने में सक्षम है। ओप्पो रेनो 3 प्रो अलगोरिदम का इस्तेमाल करके अपने आप ही अल्ट्रा डार्क मोड को एक्टिव कर देता है। Oppo ने अपने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। स्मार्टफोन 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। चीनी कंपनी ने अपने फाइनेंसियल सर्विस प्लेटफॉर्म Oppo Kash को भी लॉन्च किया है।
 

Oppo Reno 3 Pro price in India, launch offers

ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत 29,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा जिसे 32,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट रंग में मिलेंगे। Oppo अपने Oppo Reno 3 Pro हैंडसेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6 मार्च से बेचना शुरू करेगी। 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग पहले से चल रही है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ओप्पो रेनो 3 प्रो खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशक कैशबैक मिलेगा। सेल पहले तीन दिन तक कैशबैक ऑफर के साथ पहले तीन दिन तक लाइव रहेगी। ऑफलाइन स्टोर्स के ज़रिए रेनो 3 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा। फोन अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह सुविधा यस बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ भी मिलेगी। Oppo की ओर से वायरलेस स्पीकर्स 1 रुपये में दिए जाएंगे। रेनो 3 प्रो खरीदने वाले ग्राहक Enco Free ट्रूली वायरलेस हेडफोन्स 2,000 रुपये में खरीद पाएंगे।


Oppo Reno 3 Pro specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। डिस्प्ले में डुअल होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां पर एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
 
oppo

Oppo Reno 3 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में हिडन फिंगरप्रिंट अनलॉक 3.0 है। बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »