Oppo Reno 3 Pro की तस्वीर लीक, जल्द होगा लॉन्च

Oppo Reno 3 Pro भारत में इस महीने के आखिरी हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। फोन पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च हो चुका है। खबर है कि भारत में ओप्पो रेनो 3 प्रो डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro को भारत में डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है
  • लीक हुई तस्वीर में रेनो 3 प्रो में ग्लास बैक पैनल देखा जा सकता है
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है

Oppo Reno 3 भारत में फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है

Oppo अपने फ्लैगशिप Reno 3 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने रेनो 3 सीरीज को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया था और अब इसका भारत में इंतजार किया जा रहा है। कुछ लीक्स का इशारा है कि इस सीरीज का प्रो वेरिएंट फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाना है। अब लॉन्च से पहले  इस हफ्ते की शुरुआत में ओप्पो रेनो 3 प्रो की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में Oppo Reno 3 को नीले रंग में देखा गया है। इसी रंग के साथ यह फोन चीन में भी लॉन्च हो चुका है।

एक टिप्सटर Ishan Agarwal ने ट्वीट के जरिए इस तस्वीर को साझा किया है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि Reno 3 Pro का ग्लोबल वर्ज़न पाने वाला भारत पहला देश होगा। लीक की गई तस्वीर में फोन के बैक में ग्लास पैनल के साथ ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलती है। Oppo रेनो 3 प्रो की साइड धुमावदार है, जिसकी वजह से यह फोन पकड़ने में आसान हो सकता है। तस्वीर में देखने से साफ हो जाता है कि इसका कैमरा मॉड्यूल ऊपर बाईं तरफ दिया गया है। इसके अलावा इस लीक में फोन की अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

(पढ़े: Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro चीन में हुए लॉन्च)

इससे पहले सामने आई लीक में इस फोन में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होने का दावा किया गया था। इसी लीक में फोन में 44-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने का दावा भी किया गया था। बता दें कि ओप्पो ने Reno 3 Pro को चीन में सिंगल होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था।

ओप्पो रेनो 3 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट में चीन के मुकाबले कितना अंतर होगा इसके बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि यदि चीन के वेरिएंट की बात करें तो यह फोन चीन में Snapdragon 765G चिपसेट के साथ आता है। भारत में यह फोन किस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा और इसमें चीनी वेरिएंट के मुकाबले कितना अंतर होगा इसके लिए अभी हमें कुछ अन्य लीक या आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  2. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
  3. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 11 हजार सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart का बड़ा ऑफर
  2. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
  3. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  5. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  7. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  9. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  10. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.