चीन में पेश किए गए Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Photo Credit: Oppo
इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 17 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Oppo के दो स्मार्टफोन्स की मॉडल नंबर - PND110 और PYK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। ये Oppo Reno 17 Pro और Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट्स हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek MT6899 चिपसेट है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट हो सकता है। इस चिपसेट में 2.2 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स, 3.2 GHz पर क्लॉक्ड तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 3.4 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाला एक प्राइम कोर है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,389 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,215 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर QTI SM7750 है। यह Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। चीन में पेश किए गए Oppo Reno 17 में भी समान चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,081 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,847 प्वाइंट्स मिले हैं। चीन में पेश किए गए Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट और Oppo Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है।
इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Oppo Reno 17 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Oppo Reno 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक