Oppo Reno 15c 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 37,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 23:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15c 5G में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 का इस्तेमाल किया गया है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo Reno 15c 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की गुरुवार से बिक्री शुरू हो गई है। Oppo Reno 15c 5G में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलता है। 

Oppo Reno 15c 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 37,999 रुपये का है। Oppo Reno 15c 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Afterglow Pink और Twilight Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Reno 15c 5G को HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), Axis Bank, Yes Bank और IDFC First Bank के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। 

Oppo Reno 15c 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,372 × 1,080 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलता है। 

Advertisement

Oppo Reno 15c 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G,Wi-Fi, GPS, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 158.18 x 74.93 x 8.14 mm और भार लगभग 195 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.