Oppo Reno 15 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, 50 मेापिक्सल का हो सकता है फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Mini शामिल हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं
  • भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है

इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Reno 15 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स के कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स और Reno 15 Pro को चार विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Mini शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। Oppo के ई-स्टोर पर Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro की लिस्टिंग हुई है। भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। 

इस सीरीज के बेस वेरिएंट को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा  12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Aurora Blue, Starlight Bow और Canele Brown कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Oppo Reno 15 Pro को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ ही 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन Canele Brown और Starlight Bow कलर्स में होगा। 

Oppo Reno 15 और Reno 15 Mini की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के नए स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। Oppo Reno 15 में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  3. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  5. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  6. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.