Oppo Reno 15 Pro Max में 12GB रैम, Dimensity चिपसेट का खुलासा, लॉन्च से पहले यहां दिखा फोन
Oppo Reno 15 सीरीज में कथित Oppo Reno 15 Pro, Oppo Reno 15 Pro Max मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। सीरीज के ये दोनों मॉडल लॉन्च से पहले गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर टिप्स्टर एनविन (@ZionsAnvin) ने खुलासा किया है कि फोन गीकबेंच पर लिस्टेड हैं। Geekbench लिस्टिंग कहती है कि फोन में 12 जीबी रैम होगी। इन दोनों ही मॉडल्स में Dimensity 8450 चिपसेट आने वाला है।