Oppo Reno 15 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा

Oppo Reno 15 Pro Max में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 Pro Max में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है

यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। यह Oppo Reno 14 सीरीज की जगह लेगी।  इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच और Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 हो सकता है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

Oppo Reno 15 Pro Max में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इससे पहले एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में Oppo Reno 15 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही चीन में पेश की जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.