Oppo Reno 14 Pro 5G फोन धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। Reno 15 5G के हालिया लॉन्च के बाद पुरानी सीरीज के स्मार्टफोन्स डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गए हैं। पॉपुलर फोन Oppo Reno 14 Pro 5G में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस फोन में 6200mAh की बैटरी मिलती है और MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है।
एमेजॉन की प्राइम डे सेल में डिस्काउंट के साथ ही बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज, कूपन डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के बेनेफिट्स भी मिल सकते हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जारी किए गए क्रेडिट कार्ड और ICICI Bank के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है।