• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 12 के डिजाइन, कलर से उठा पर्दा, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ 23 मई को है लॉन्च

Oppo Reno 12 के डिजाइन, कलर से उठा पर्दा, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ 23 मई को है लॉन्च

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने फोन का डिजाइन रिवील किया है।

Oppo Reno 12 के डिजाइन, कलर से उठा पर्दा, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ 23 मई को है लॉन्च

Photo Credit: Oppo China

लॉन्च से पहले कंपनी ने Oppo Reno 12 के डिजाइन और कलर वेरिएंट्स रिवील कर दिए हैं।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च 23 मई को होने जा रहा है।
  • Oppo Reno 12 सिल्वर कलर में नजर आया है।
  • Oppo Reno 12 Pro वॉयलेट में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Oppo Reno 12 सीरीज चीन में कुछ दिन बाद लॉन्च होने वाली है। कंपनी इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर चुकी है। अभी तक फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर लीक्स ही सामने आ रहे थे। कंपनी ने लेकिन अधिकारिक रूप से फोन के डिजाइन, कलर से पर्दा उठा दिया है। सीरीज में लॉन्च होने वाले मॉडल Reno 11 और Reno 11 Pro के सक्सेसर होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने Oppo Reno 12 के डिजाइन और कलर वेरिएंट्स रिवील कर दिए हैं। देखें कैसा दिखता है अपकमिंग Oppo Reno 12 फोन। 

Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च 23 मई को होने जा रहा है। कंपनी चीन में सीरीज को पेश करेगी। लॉन्च में एक हफ्ते का समय रह गया है। ऐसे में ओप्पो ने फोन के डिजाइन को रिवील कर दिया है। यहां पर इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में भी पता चलता है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने फोन का डिजाइन रिवील किया है। Oppo Reno 12 सिल्वर कलर में नजर आया है। जबकि Oppo Reno 12 Pro वॉयलेट में दिखाई दे रहा है। दोनों ही फोन में वेव पैटर्न डिजाइन नजर आ रहा है। 

फोन में राउंड किनारे दिए गए हैं। रियर में कैमरा आइलैंड आयताकार शेप में है जो कि टॉप में लेफ्ट किनारे पर दिया गया है। कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा मौजूद हैं जो वर्टीकल पोजीशन में हैं। साथ में LED फ्लैश मौजूद है। फोन के वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड में हैं। फिंगर प्रिंट स्कैनर डिस्प्ले में ही मिलने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा यहां नहीं किया है। संभावना है कि लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए जाएंगे। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Oppo Reno 12 में 6.7 इंच OLED पैनल बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।  

फोन में 5,000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसमें Dimensity 8250 चिपसेट हो सकता है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक अधिकतम रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP65 रेटिंग भी दी जा सकती है। फोन ColorOS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। Oppo Reno 12 Pro में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। मसलन, फोन Dimensity 9200 Star Speed Edition चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • कमियां
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  2. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  3. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  5. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  6. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  7. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  8. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  9. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  10. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »