• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल का प्राइस, कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक!

Oppo Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल का प्राइस, कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक!

Reno 12 5G में टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना नहीं बताई गई है।

Oppo Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल का प्राइस, कलर वेरिएंट्स लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: Oppo

चीन में सीरीज के अंदर Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया गया था।

ख़ास बातें
  • सीरीज का ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
  • ग्लोबल मॉडल्स में कंपनी Dimensity 7300 SoC इस्तेमाल कर सकती है।
  • Reno 12 5G में टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
Oppo Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी महीने के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लाने वाली है। हाल ही में सीरीज का ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। घरेलू मार्केट की बात करें तो कंपनी ने चीन में सीरीज के अंदर Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया गया था। Oppo Reno 12 में Dimensity 8250 चिपसेट आता है, जबकि Oppo Reno 12 Pro में Dimensity 9200+ चिपसेट आता है। लेकिन ग्लोबल वर्जन के लिए इसमें प्रोसेसर रीप्लेस हो सकता है। अफवाह है कि ग्लोबल मॉडल्स में कंपनी हाल ही में आया Dimensity 7300 SoC इस्तेमाल कर सकती है। लॉन्च से पहले अब इस सीरीज की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं किस कीमत में आएंगे ये स्मार्टफोन। 

Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro अब ग्लोबल लॉन्च के कगार पर हैं। दोनों ही स्मार्टफोन काफी चर्चित रहे हैं। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, कलर वेरिएंट और प्राइस डिटेल्स यहां रिवील किए हैं। Oppo Reno 12 5G का ग्लोबल मॉडल ब्लैक ब्राउन, और एस्ट्रो सिल्वर कलर में आ सकता है। जबकि प्रो मॉडल नेबुल सिल्वर, और नेबुला ब्लैक में आ सकता है। Reno में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज होगी जबकि Pro मॉडल में 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज बताई गई है। 

Reno 12 5G की कीमत €457.83 (लगभग 41,000 रुपये) बताई गई है जबकि  Reno 12 Pro 5G की कीमत €549.40 (लगभग 49,000 रुपये) बताई गई है। Reno 12 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट Dimensity 7300 SoC के साथ आ सकते हैं। कैमरा के बारे में बात करें तो Reno 12 Pro फोन में 50 MP LYT-600 सेंसर प्राइमरी कैमरा के रूप में आ सकता है। जबकि Reno 12 5G में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, और 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर मिल सकता है। 

Reno 12 5G में टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना नहीं बताई गई है। जबकि इससे पहले आई Reno 11 5G सीरीज में कंपनी ने ग्लोबल मॉडल्स में टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया था। अगर नई सीरीज में कंपनी इस कैमरा को नहीं लाती है तो कई यूजर्स को यह निराश कर सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • कमियां
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »