Oppo Reno 12, Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगा 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

Oppo Reno 12 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। इसमें रियर ग्लास बैक पर कर्व्ड ऐजेस हो सकते हैं।

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगा 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo Reno 12 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Oppo ने एक महीने से भी कम समय पहले Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro लॉन्च किए थे। अब, एक नई रिपोर्ट में इसके अपग्रेड Oppo Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। जानकारी कथित तौर पर एक इंटरनल डॉक्यूमेंट्स लीक से आई है, जिसमें दावा किया गया है कि स्मार्टफोन सीरीज में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। डॉक्यूमेंट्स में यह भी साफ किया गया है कि स्मार्टफोन जून 2024 में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत की बात नहीं हुई है। यहां हम आपको Oppo Reno 12 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कथित लीक हुआ डॉक्यूमेंट MSPowerUser द्वारा देखा गया था, जिसमें दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी। खास बात यह है कि Oppo Reno 12 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट से लैस बताया गया है, जिसका टेक्निकल नाम MTK DX2 है। हालांकि, वह कोड MediaTek Dimensity 9200 को दर्शाता है। वहीं Oppo Reno 12 में MKT 24M चिपसेट हो सकता है, जो कंपनी के किसी भी मौजूदा प्रोसेसर से मेल नहीं खाता है। हम यानी कि गैजेट्स 360 न तो किसी भी कथित डॉक्यूमेंट तक पहुंच पाए और किसी भी दावे को वेरिफाई करने में असमर्थ रहे।


Oppo Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 12 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। इसमें रियर ग्लास बैक पर कर्व्ड ऐजेस हो सकते हैं। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन IP65 रेटिंग से भी लैस होगा।


Oppo Reno 12 के स्पेसिफिकेशंस


Oppo Reno 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी। इस स्मार्टफोन में प्रो वेरिएंट के समान ही कैमरा यूनिट मिलती है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार एक फ्रंट कैमरे में ऑटोफोकस नहीं होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

लीक के आधार पर, Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro के बीच सिर्फ फ्रंट कैमरे और चिपसेट में अंतर नजर आ रहा है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्स में इन स्मार्टफो के जून, 2024 में लॉन्च होने की जानकारी मिली है। हालांकि, अभी फोन के बारे में सटीक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने में अभी बहुत समय बाकी है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • कमियां
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »