Oppo की Reno 11 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर

चीन में पेश किए गए इस सीरीज के Oppo Reno 11 में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Oppo की Reno 11 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर

पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने कंपनी ने Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन का रियर पैनल एक टीजर में दिखाया है
  • इस इमेज में दिखाए गए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 11 सीरीज को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन का रियर पैनल एक टीजर में दिखाया है। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई एक इमेज में Reno 11 सीरीज को जल्द देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस इमेज में दिखाए गए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हाल ही में टिप्सटर Ishan Agarwal ने दावा किया था कि इस सीरीज को 11 जनवरी को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

चीन में पेश किए गए इस सीरीज के Oppo Reno 11 में 6.7 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक UFS3.1 स्‍टोरेज है। इसकी 4,800 mAh की बैटरी 67 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगा‍पिक्‍सल का टेल‍िफोटो लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Oppo Reno 11 Pro में 6.7 इंच OLED डिस्‍प्‍ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लेस Gen 1  है। इसके साथ 12 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक UFS3.1 स्टोरेज है। इसकी 4,700mAh की बैटरी 80 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32  का टेलिफोटो लेंस है। इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने कंपनी ने Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के Reno 10 Pro के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये है। यह ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • कमियां
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »