Oppo Reno 11 सीरीज के लिए 1 दिन में हुई 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स

कंपनी की Reno 11 सीरीज को 23 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में SLR लेवल के पोट्रेट शॉट्स लेने की क्षमता का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 18:49 IST
ख़ास बातें
  • इनमें बेसिक मॉडल Reno 11 के लिए अधिक बुकिंग हैं
  • कंपनी की इस सीरीज में Reno 11 और Reno 11 Pro शामिल होंगे
  • पिछले महीने Oppo ने A79 5G को लॉन्च किया था

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की जल्द लॉन्च होने वाली Reno 11 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी की इस सीरीज में Reno 11 और Reno 11 Pro शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू होने के एक दिन में ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स हो गई हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में MyDrivers के हवाले से बताया गया है कि Oppo Mall और JD पर एक लाख से अधिक बुकिंग्स हुई हैं। इनमें Reno 11 के लिए अधिक बुकिंग हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी बुकिंग कराई जा सकती है। इस वजह से यह आंकड़ा एक लाख से बहुत अधिक हो सकता है। 

कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किए गए पोस्टर में Reno 11 सीरीज को 23 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। Oppo की वेबसाइट पर Reno 11 सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए जा रहे हैं। इसमें SLR लेवल के पोट्रेट शॉट्स लेने की क्षमता का दावा किया गया है। इसे Fluorite blue, Moonstone, Turquoise और Obsidian black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Reno 11 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC को LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX709 टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 4,800 mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। 

पिछले महीने Oppo ने A79 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसे 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है। यह स्मार्टफोन Oppo A78 5G की जगह लेगा। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन और 90 Hz तक का रिफ्रेश रेट है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Immersive, bright display
  • Versatile camera system
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Bloated software
  • Competition offers better performance
  • No IP rating or stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.