Oppo R11s लॉन्च से पहले कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

आने वाले Oppo R11s को लॉन्च से पहले कंपनी की चीन की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक साइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Oppo R11S के लिए प्रोडक्ट पेज को लाइव कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ओप्पो आर11 और आर11 प्लस लॉन्च कर चुकी है।

Oppo R11s लॉन्च से पहले कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11 में एक 6 इंच 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है
  • फोन में डुअल कैमरा सेटअप है
  • नए स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
चीनी कंपनी ओप्पो नए आर11एस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर 2 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले ही ओप्पो आर11एस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कई बार लीक में हो चुके हैं। अब आने वाले Oppo R11s को लॉन्च से पहले कंपनी की चीन की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक साइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Oppo R11S के लिए प्रोडक्ट पेज को लाइव कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ओप्पो आर11 और आर11 प्लस लॉन्च कर चुकी है।

ओप्पो आर11एस को कंपनी ने शैंपेन, ब्लैक और रेड कलर के साथ एक स्पेशल स्टार स्क्रीन रेड कलर में उपलब्ध कराया है। अभी मौज़ूदा ओप्पो आर11 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,000 चीनी युआन है और उम्मीदी है कि ओप्पो आर11 की कीमत भी इसी के आसपास रहेगी।
 
oppo r11

डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो आर11एस के रियर पर सबसे ऊपर बांयी तरफ़ दो सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के रियर पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। फोन में होम बटन नहीं है और अगले हिस्से पर बेज़ल लेस डिस्प्ले दिया गया है। नेविगेशन बटन ऑनस्क्रीन है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो आर11एस में एक 6 इंच 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षमता के साथ आएगा। ओप्पो आर11 की तरह ही नए स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। स्टोरेज 64 जीबी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »