ओप्पो आर11 का टीज़र जारी, डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा

ओप्पो ने अपने आर11 स्मार्टफोन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। और टीज़र से आने वाले स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। ख़ास बात है कि, एक ऑनलाइन लीक हुई एक बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा होता है कि ओप्पो आर11 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जाएगा।

ओप्पो आर11 का टीज़र जारी, डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • इस फोन में एक फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • ओप्पो आर11 में स्नैपडैगन 660 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • फोन का डिज़ाइन आईफोन 7 जैसा लग रहा है
विज्ञापन
ओप्पो ने अपने आर11 स्मार्टफोन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। और टीज़र से आने वाले स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। ख़ास बात है कि, एक ऑनलाइन लीक हुई एक बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा होता है कि ओप्पो आर11 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जाएगा।

आर11 के आधिकारिक टीज़र में ओप्पो के आने वाले स्मार्टफोन में रियर पर एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ख़ास बात है कि, ओप्पो आर11 का डिज़ाइन थोड़ा बहुत आईफोन 7 जैसा लगता है, एंटीना लाइन भी वैसी ही हैं। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी कि फोन में 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। गौर करने वाली बात है कि डुअल रियर कैमरा सेटअप के सेकेंडरी कैमरे की जानकारी को कंपनी ने साझा नहीं किया है।

इसके अलावा, वीबो पर इस स्मार्टफोन की एक अंतुतू बेंचमार्क लिस्टिंग को भी साझा किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। जैसा कि हमने पहले बताया कि फोन में एक स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है जो एड्रेनो 512 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। लीक हुई लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो आर11 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

ओप्पो एफ3 को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था। और शनिवार को ही देश में इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। ओप्पो एफ3 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा। डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन ओप्पो एफ3 प्लस जैसा ही है लेकिन स्पेसिफिकेशन कमतर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »