ओप्पो एफ3 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है डुअल सेल्फी कैमरा

ओप्पो एफ3 को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था। और सोमवार को कंपनी ने खुलासा किया कि शनिवार से इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। शनिवार से इस स्मार्टफोन की बिक्री देशभर के 25 शहरों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ओप्पो एफ3 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है डुअल सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था
  • ओप्पो एफ3 में डुअल सेल्फी कैमरा है
  • फोन की कीमत 19,990 रुपये है
विज्ञापन
ओप्पो एफ3 को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था। और सोमवार को कंपनी ने खुलासा किया कि शनिवार से इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। शनिवार से इस स्मार्टफोन की बिक्री देशभर के 25 शहरों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। ओप्पो एफ3 ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील पर 19,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल सेल्फी कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि, ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन, मार्च में लॉन्च हुए ओप्पो एफ3 प्लस जैसा है। लेकिन स्पेसिफिकेशन कमतर हैं। हालांकि, ओप्पो एफ3 की कीमत देखें तो प्लस वेरिएंट से कम है।

ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »