Oppo R11 को लॉन्च किए जाने से पहले वीडियो टीज़र ज़ारी

ओप्पो आर11 के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हमें पहले ही जानकारी मिल चुकी है Oppo R11 और Oppo R11 Plus को साथ में 10 जून को लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo R11 को लॉन्च किए जाने से पहले वीडियो टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11 के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं
  • Oppo R11 और Oppo R11 Plus को साथ में 10 जून को किया जा सकता है लॉन्च
  • कंपनी ने हैंडसेट का आधिकारिक वीडियो टीज़र जारी कर दिया है
विज्ञापन
ओप्पो आर11 के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हमें पहले ही जानकारी मिल चुकी है Oppo R11 और Oppo R11 Plus को साथ में 10 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले ओप्पो आर11 और ओप्पो आर11 प्लस को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब चीन की इस कंपनी ने हैंडसेट का आधिकारिक वीडियो टीज़र जारी कर दिया है। इस वीडियो के बारे में सबसे पहले जानकारी मायस्मार्टप्राइस द्वारा दी गई।

ओप्पो के आधिकारिक वीबो अकाउंट से इस टीज़र वीडियो को ज़ारी किया गया है। वीडियो में हमें हैंडसेट के डिज़ाइन की झलक मिलती है। यह भी पुष्टि होती है कि Oppo R11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें कर्व्ड दो एंटीना डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। फोन को पिंक, गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। डिजाइन को लेकर हम यही कह सकते हैं कि अब तक इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियां सही थीं।

इससे पहले टीना लिस्टिंग में ओप्पो आर11 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इस डिवाइस में 5.5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। ओप्पो आर11 में एक 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। कंपनी ने एक टीज़र जारी कर इसका खुलासा किया था। इस फोन में 2900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

वहीं Oppo R11 Plus में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और 3800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 3880 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा बाकी सभी स्पेसिफिकेशन ओप्पो आर11 वाले ही होंगे।

चीनी कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर 'आर11' स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा किया था। आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, ओप्पो आर11 का डिज़ाइन आईफोन 7 जैसा होगा। इंटरनेट पर एक लीक बेंचमार्क लिस्टिंग से ओप्पो आर11 में फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का पता चला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo R11, Oppo R11 Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »