• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नया Oppo फोन!

120Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नया Oppo फोन!

नए ओप्पो फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Oppo K9 5G के समान होंगे, जो कि हाल ही में लॉन्च हुआ था। नए ओप्पो फोन का कैमरा सेटअप ओप्पो के9 5जी फोन के समान ही है, लेकिन यह फोन अन्य रैम विकल्प के साथ आ सकता है। वहीं इसमें मौजूदा ओप्पो से अधिक रिफ्रेश रेट होगा।

120Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नया Oppo फोन!
ख़ास बातें
  • Oppo के इन नए फोन का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है
  • Oppo K9 5G स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है
  • नए फोन में मिल सकती है 4,500 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
Oppo इन दिनों अघोषित स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के द्वारा टिप्सटर ने साझा की है। बता दें, कंपनी ने पिछले महीने Oppo K9 5G स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से साथ लॉन्च किया था। फिलहाल, यह मोबाइल प्रोसेसर थोड़ा नया है और इसे पिछले महीने ही पेश किया गया था और अब-तक कुछ ही स्मार्टफोन में यह प्रोसेसर मौजूद है। लेकिन, लेटेस्ट लीक के अनुसार, Oppo जल्द ही इस प्रोसेसर के साथ एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा साझा की गई है।

टिप्सटर Arsenal (अनुवाद) के वीबो पोस्ट के अनुसार, कथित Oppo फोन में 6.43-इंच का Samsung E1 Pro एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही ओप्पो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR4x रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW3 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का Hynix Hi846 सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 कैमरा दिया जा सकता है।

टिप्सटर ने यह भी साझा किया है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में सिंगल स्पीकर दिया जा सकता है, जिसके साथ Dolby Panoramic sound सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 7.9mm मोटा और 174 ग्राम भारी होगा।

ओप्पो के इस फोन की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,700 रुपये) होगी, जिसमें फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फिलहाल फोन के अन्य कॉन्फिग्रेशन संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।

इस ओप्पो फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Oppo K9 5G के समान है, जो कि हाल ही में लॉन्च हुआ था। नए ओप्पो फोन का कैमरा सेटअप ओप्पो के9 5जी फोन के समान ही है, लेकिन यह फोन अन्य रैम विकल्प के साथ आ सकता है। वहीं इसमें मौजूदा ओप्पो से अधिक रिफ्रेश रेट होगा, नए फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है जबकि मौजूदा ओप्पो के9 5जी फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था। ओप्पो के9 5जी फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि नया फोन 4,500 एमएएच बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है। हालांकि, लीक के मुताबिक नए फोन में 50 वॉट चार्जिग सपोर्ट मिलेगा, जबकि के9 फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आया था।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo K9 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »