64MP कैमरा व 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo K9 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo K9 5G फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,600 रुपये) है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,000 रुपये) है।

64MP कैमरा व 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo K9 5G लॉन्च, जानें कीमत

प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मिलेगी CNY 200 की छूट

ख़ास बातें
  • Oppo K9 5G में मौजूद है 4,300mAh की बैटरी
  • ओप्पो के9 5जी में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • चीन में फोन की सेल 11 मई से शुरू होगी
विज्ञापन
Oppo K9 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है और इसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो कि 5 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे तक की यूसेज प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 3डी लिक्विड कूल सिस्टम दिया गया है, जो कि फोन के टैम्परेचर को समान्य रखता है। इस स्मार्टफोन को Oppo Enco Air true wireless stereo (TWS) ईयरफोन्स, Oppo K9 Smart TV और Oppo Band के साथ लॉन्च किया गया है।
 

Oppo K9 5G price, availability

Oppo K9 5G फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 21,600 रुपये) है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को CNY 200 की छूट भी दी जा रही है। हालांकि, सेल की बात करें तो चीन में यह सेल 11 मई से शुरू की जाएगी। यह फोन ब्लैक और ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में आता है। Oppo उन ग्राहकों को भी डिस्काउंट दे रही है, जो बंडल प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। फिलहाल इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।  
 

Oppo K9 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो के9 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। साथ ही फोन में 410पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 91.7 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। ओप्पो के9 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

ओप्पो के9 5जी फोन में एन्हैंस्ड लार्ज-एरिया VC लिक्विड कूल्ड हील सींक कोपर प्लेट और हीट डिस्पैच के लिए मल्टी-लेयर थर्मल कंडक्टिव ग्रैफाइट शीट दिया गया है, ताकि गेमिंग सेशल के दौरान फोन का टैम्परेचर कूल रहे।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के9 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 5, 5जी, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। ओप्पो के9 5जी में सेंसर की बात करें, तो जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं। साथ ही फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन 35 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। फोन का डायमेंशन 159.1x73.4x7.9mm और भार 172 ग्राम है।
 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9 5G, Oppo K9 5G Price, Oppo K9 5G Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »