Oppo ने 5,000mAh बैटरी, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किया Oppo K11x

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo K10x की जगह लेगा। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मई 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo K10x की जगह लेगा
  • इसमें 12 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने Oppo K11x को ऑक्टाकोर  Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo K10x की जगह लेगा। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। चीन में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट दो कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Oppo K11x के 8 GB + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये), 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,699 (लगभग 20,200 रुपये) और 12 GB + 256 GB का CNY 1,899 (लगभग 22,000 रुपये) है। इसे Jade Black और Pearlescent कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे चीन में Oppo के ई-स्टोर से प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध होगा। 

Oppo K11x के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले 2,400x1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में 680 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 240 Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 695 SoC 12 GB के LPDDR4x RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 3 पर चलता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपार्चर के साथ और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड GPS,3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका आकार 165.5×76×8.3mm और वजन लगभग 195 ग्राम का है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Oppo F23 5G को लॉन्च किया था। इसमें Snapdragon SoC के साथ 8GB का RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन की 5,000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo F23 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये है। इसे Bold Gold और Cool Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, GPS, Battery, Market, Sensor, Oppo, Camera, Launch, Video, China, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  4. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  5. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  6. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  7. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  8. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.