Oppo Find N3 Flip 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। यह क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक और स्लीक ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 20:21 IST
ख़ास बातें
  • यह क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक और स्लीक ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है

इसकी बिक्री Oppo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर 22 अक्टूबर से की जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने Find N3 Flip को भारत में लॉन्च किया है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek का ऑक्टाकोर Dimensity 9200 चिपसेट 12 GB के RAM के साथ है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। यह क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक और स्लीक ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसकी Oppo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर 22 अक्टूबर से की जाएगी। Oppo के यूजर्स को पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 12,000 रुपये तक के कैशबैक ऑफर्स भी मिल सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Find N2 Flip को 8 GB + 256 GB के वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये में लॉन्च किया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। 

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले Find N3 Flip में 6.8 इंच फुल HD (1,080x2,520 पिक्सल) LTPO इनर स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका 3.26 इंच (382x720 पिक्सल) कवर डिस्प्ले में 900 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें डुअल स्पीकर डॉल्बी एटमॉस के साथ है। 
Advertisement

इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 56 मिनटों में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए एक ग्रेफाइट लेयर और हाई-परफॉर्मेंस जेल है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC के विकल्प हैं। हाल ही में कंपनी ने  बजट सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन A18 को लॉन्च किया था। इसके स्पेसिफिकेशंस Oppo A38 के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality 120Hz main display
  • Well designed hinge
  • Capable rear camera setup
  • IPX4-rated design
  • Good battery life with speedy charging
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Average video recording
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.