Oppo का अफोर्डेबल स्मार्टफोन A18 हुआ लॉन्च, 6.56 इंच डिस्प्ले, 5,000 mAh बैटरी

इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।इसकी 5,000 mAh की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है
  • कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है
  • इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने A18 को लॉन्च किया है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए Oppo A38 के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया है। 

हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।इसकी 5,000 mAh की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है। Oppo के अपने यूजर्स को जल्द मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट की पेशकश करने का संकेत मिला है। इसकी शुरुआत Oppo A2 Pro के साथ हो सकती है। 

Oppo A18 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 720 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल सिम वाले A18 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC के साथ Mali G52 MC2 GPU और 4 GB का LPDDR4x RAM दिया गया है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के विकल्पों के तौर पर 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 163.74 mm x 75.03 mm x 8.16 mm और भार लगभग 188 ग्राम का है।  

हाल ही में Oppo ने भारत में अपनी A सीरीज का नया स्मार्टफोन A78 लॉन्च किया था। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ 8 GB का RAM दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह दो कलर्स में उपलब्ध है। इस 4G स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस 17,499 रुपये है। इसे एक्वा ग्रीन और मिस्ट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह ColorOS 13.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इस डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन में 6.42 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 680 SoC एड्रेनो 610 GPU और 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ दिया गया है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.