Oppo A38 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Oppo A38 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A38 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A38 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Oppo ने आखिरकार भारत में Oppo A38  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह फोन यूएई और मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन बजट रेंज में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस फोन में हाई रेजोल्यूशन कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A38 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Oppo A38 की कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं डिलीवरी 13 सितंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Flipkart पर मिलेगा। कलर ऑप्शन के मामले में इसे Glowing Gold और Glowing Black में खरीदा जा सकता है।


Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OPPO ColorOS 13.1 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बता करें तो ओप्पो ए38 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का  सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन1612x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A38, Oppo A38 Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »