Oppo K3, Realme X, Vivo V15: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

Oppo K3, Realme X, Vivo V15: हमने अपने इस लेख में 20,000 रुपये तक में बिकने वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 16:27 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है

Oppo K3, Realme X, Vivo V15: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

Pop Up Selfie Camera Smartphone In India: नए पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको ऐसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हमने अपने इस लेख में 20,000 रुपये तक में बिकने वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

हम साफ कर दें कि ये केवल 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है। आइए अब आपको इन हैंडसेट के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo K3

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने कुछ दिनों पहले भारत में अपने लेटेस्ट पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन ओप्पो के3 को लॉन्च किया था। 23 जुलाई से ओप्पो के3 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर शुरू हो चुकी है। ओप्पो ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन किफायती पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन है जो मार्केट में Vivo V15, Realme X और Redmi K20 से मुकाबला करेगा।

भारत में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। ओप्पो के3 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक। ओप्पो के3 के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है।

ओप्पो के3 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Realme X

रियलमी एक्स (रिव्यू) को भी इस माह के मध्य में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। मार्केट में इसकी भिड़ंत रेडमी नोट 7 प्रो, वीवो ज़ेड1 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम40 जैसे स्मार्टफोन से होगी। रियलमी एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 19.5:9 डिस्प्ले पैनल और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है और इसकी बिक्री आज से भारत में शुरू हुई है। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

रियलमी एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

Vivo V15

वीवो वी15 को इस साल मार्च 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 4,000 एमएएच की बैटरी और तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। भारत में वीवो वी15 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,990 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,990 रुपये में बेचा जाता है।

वीवो वी15 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाले वीवो वी15 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 5 का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वीवो वी15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Vivo V15 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा।

ऊपर बताए गए सभी स्मार्टफोन तो 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आपको मिल जाएंगे लेकिन अगर आप अपने बजट को थोड़ा बढ़ाते हैं तो ओप्पो एफ11 प्रो और रेडमी के20 भी आपके बजट में आ जाएंगे।
 

Oppo F11 Pro

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने इस साल मार्च में ओप्पो एफ11 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। ओप्पो एफ11 प्रो को भारत में 20,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता है। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है।

ओप्पो एफ11 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 

Redmi K20

रेडमी के20 को भी इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया है। रेडमी के20 की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, नए ऑरा प्राइम डिज़ाइन और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल से लैस है। इसके अलावा रेडमी के20 स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। भारतीय मार्केट में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। दूसरी ओर, रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा।

भारत में रेडमी के20 की बिक्री तो शुरू हो चुकी है लेकिन इसे फिलहाल फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। रेडमी के20 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • Bad
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.